फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   DM and SP briefing with security forces

डीएम और एसपी ने सुरक्षा बलों के साथ की ब्रीफिंग

Mon, 13 Feb 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Mon, 13 Feb 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
DM and SP briefing with security forces
डीएम और एसपी ने सुरक्षा बलों के साथ की ब्रीफिंग - फोटो : अमर उजाला
 जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम डॉ.अहमद इकबाल और पुलिस अधीक्षक रामचंद्र  राजगुरु ने विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के साथ ही बाहरी क्षेत्र से आए सुरक्षा कर्मियों के साथ ब्रीफिंग की। उन्होंने पुलिस और पैरामिलट्री फोर्स के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से भय रहित माहौल में मतदान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने मतदान कार्य में अनैतिक रूप से व्यवधान उत्पन्न करने वालों  के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने सभी पोलिंग  पार्टियों, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों, पुलिस तथा सुरक्षा बलों को हिदायत देते हुए कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को भय रहित माहौल में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना सभी का दायित्व है। इसमें किसी भी प्रकार  की लापरवाही तथां शिकायत कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों, उड़नदस्ता टीमों को निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने तक गंभीरता से अपने-अपने क्षेत्रों में रात में और अधिक गश्त करने के निर्देश दिए। गोरलचौड़ मैदान में ही आज सभी अधिकारियों को ईवीएम का प्रशिक्षण भी दिया गया।
विज्ञापन


इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी की देख रेख में मतदान पार्टियों और ड्राइवरों का स्वास्थ्य परीक्षण तथा एल्कोमीटर से एल्कोहल टेस्ट किया गया। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थानों में तीन नायब तहसीलदारों के साथ-साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट और अधिक संख्या में पुलिस  बल तैनात किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed