फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   District Magistrate of Forest Land Transfer cases

वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का जिलाधिकारी परीक्षण करें

Mon, 17 Dec 2018 10:12 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत। Published by: kamlesh kamlesh Updated Mon, 17 Dec 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
District Magistrate of Forest Land Transfer cases
मंडलायुक्त के साथ वीडियो कांफ्रेसिंग करते जिलाधिकारी एसएन पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
मंडलायुक्त राजीव रौतेला ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों में आपत्तियों के निराकरण की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि वन भूमि प्रकरणों के प्रस्तावों पर जिलाधिकारी स्वयं रिव्यू करें और सभी प्रपत्र पूरा होने के बाद ही प्रस्ताव भेजे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी एसएन पांडेय ने मंडलायुक्त को बताया कि जिले में पीएमजीएसवाई लोहाघाट के ऑनलाइन 9 प्रकरणों में से 3 में सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। दो प्रकरण सीएफ स्तर पर और 4 प्रकरण यूजर एजेंसी के पास लंबित है। उन्होंने बताया कि पीएमजीएसवाई चंपावत के ऑनलाइन 13 प्रकरणों में से 8 पर सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है और 4 प्रकरण यूएफ स्तर पर और एक प्रस्ताव यूजर एजेंसी के पास लंबित है।  विश्व बैंक लोनिवि के पास पूर्णागिरि मंदिर ट्रीटमेंट पर सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन


टनकपुर के पूर्णागिरि में विद्युत विभाग द्वारा 33/11 केवी के सब स्टेशन के प्रस्ताव पर सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद विधिवत स्वीकृति के लिए प्रस्ताव अपलोड किया जा रहा है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रभागीय वनाधिकारी कुबेर सिंह बिष्ट, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीडी भट्ट, बीसी पंत, वैभव गुप्ता, एलडी मथेला, गोपाल बिष्ट, राजेश मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed