फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   District Legal Services Camp

अन्याय से बचाव की सीढ़ी है कानूनी जानकारी

Sun, 28 Feb 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Sun, 28 Feb 2016 10:06 PM IST
विज्ञापन

जिला जज प्रेम सिंह खिमवाल ने कानून जानकारी को उत्पीड़न से बचाव का महत्वपूर्ण कदम बताया। चल्थी जीआईसी में रविवार को आयोजित जिला विधिक सेवा शिविर में उन्होंने कई अहम कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। शिविर में ग्रामीणों ने इलाके की समस्याओं को भी उठाया।

विज्ञापन


मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) मनमोहन सिंह ने विधिक शिविर की अवधारणा बताई। जिला शासकीय अधिवक्ता भास्कर मुरारी के संचालन में हुए शिविर में डीजीसी रमेश उप्रेती, सुनील खर्कवाल, नामिक अधिवक्ता विजय कुमार राय, आलोक पांडेय, सुरेश जोशी आदि ने एमवी एक्ट, बाल अधिकार, महिला उत्पीड़न, श्रम कानून, दहेज अधिनियम सहित कई कानूनी बारीकियों की जानकारी दी। प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन


एसडीएम भगत सिंह फोनिया, राजस्व निरीक्षक हरीश जोशी, दरोगा प्रमोद सिंह ने भू अभिलेख, राजस्व कानूनों, आपराधिक कानूनों के बारे में बताया। पैरा लीगल वालंटियर राजेंद्र प्रसाद, कविता खाती, ग्राम प्रधान जानकी देवी आदि ने क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी दी। जीआईसी चल्थी के प्रधानाचार्य महेश राणा, समन्वयक करम सिंह खाती आदि ग्रामीण मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed