फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   district hospital was again referred to the pregnant

जिला अस्पताल से फिर किया गया गर्भवती को रेफर

Wed, 08 Jun 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Wed, 08 Jun 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
 जिला अस्पताल और विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले प्रसव के बाद महिला की अत्यधिक रक्तस्राव से हुई मौत के बाद बुधवार को फिर से एक और गर्भवती को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। महिला के जुड़वा बच्चों में पहले बच्चे की सामान्य डिलीवरी हुई, जबकि दूसरे बच्चे की डिलीवरी कराने में डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए।
विज्ञापन


सीमांत बसौटीमाफी निवासी सुनीता देवी (24) पत्नी किशन सिंह को प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार सुबह करीब 7 बजे 108 से जिला अस्पताल लाया गया। सुनीता ने एक लड़के को 7 बजकर 5 मिनट पर जन्म दिया। कुछ देर बाद सुनीता को फिर प्रसव पीड़ा होने लगी। दूसरा बच्चा आधा बाहर निकल कर फंस गया। डॉक्टरों के हाथ-पैर फूल गए। महिला की स्थिति और खून चढ़ाने की सुविधा न होने पर डॉ रुपाली ने महिला को उसी हालत में 7 बजकर 50 मिनट पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


किशन सिंह ने तत्काल अपनी पत्नी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल की ओर से प्रसूता का इलाज अधर में छोड़ कर उसे रेफर किए जाने पर परिजनों ने नाराजगी जताई। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा.एसबी ओली का कहना है कि महिला की नाजुक स्थिति और उसकी जान की सुरक्षा के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राइवेट अस्पताल में कराई दूसरे बच्चे की डिलीवरी
जिला अस्पताल से रेफर हुई सुनीता देवी को नगर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन से दूसरे (मृत) बच्चे की डिलीवरी कराई गई। अब महिला और उसका पहला बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। डा.पवन शर्मा का कहना है कि बच्चे के आधा फंसे होने के कारण प्रसूता की जान का संकट बन गया था, लेकिन ऑपरेशन सफल रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed