{"_id":"63f7a35b06c93bfde1054ab6","slug":"district-hospital-ultrasound-champawat-news-c-8-1-62977-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में ताला, लोहाघाट में हुए 25 अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में ताला, लोहाघाट में हुए 25 अल्ट्रासाउंड
Thu, 23 Feb 2023 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 23 Feb 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार को कई मरीज मायूस लौटे। अस्पताल के अल्ट्रासाउंड कक्ष पर ताला लटका रहा। अल्ट्रासाउंड परीक्षण नहीं होने से मरीज बैरंग लौटने को मजबूर हुए। इन हालातों के लिए डॉक्टर जिम्मेदार नहीं है बल्कि चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रदीप सिंह बिष्ट को लोहाघाट उप जिला अस्पताल भेजे जाने से यह नौबत आई।
जिला अस्पताल में हर रोज औसतन 35 से 40 अल्ट्रासाउंड परीक्षण होते हैं। बृहस्पतिवार को इस कक्ष पर ताले लटके रहे। पीएमएस डॉ. एचएस ऐरी ने बताया कि चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट को लोहाघाट भेजे जाने से परीक्षण नहीं हुए। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड परीक्षण होंगे। वहीं लोहाघाट में बृहस्पतिवार को 25 से अधिक परीक्षण हुए।
लोहाघाट के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा 15 दिन के अवकाश पर हैं। लोहाघाट में वैकल्पिक व्यवस्था के लिए चंपावत के रेडियोलॉजिस्ट को हफ्ते में एक दिन बृहस्पतिवार को लोहाघाट भेजा गया है।
विज्ञापन
- डॉ. केके अग्रवाल, सीएमओ, चंपावत।