फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Distric Hospital referred, child born in sub distric hospital

जिला अस्पताल ने खड़े किए हाथ, लोहाघाट में हुई नार्मल डिलीवरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 07:08 PM IST
विज्ञापन
Distric Hospital referred, child born in sub distric hospital
संवाद न्यूज एजेंसी, लोहाघाट (चंपावत)। जिले के सबसे बड़े अस्पताल जिला अस्पताल ने गर्भवती महिला के मामले में हाथ खड़े कर दिए, उसी मामले को लोहाघाट अस्पताल ने बेहद सामान्य तरीके से संपन्न कर दिया। जन्म के बाद मां और नवजात दोनों ठीक हैं। साथ ही कुछ घंटे बाद अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई। 
विज्ञापन
लोहाघाट के उप जिला अस्पताल में रविवार को गर्भवती अनीता शर्मा (22) पत्नी कैलाश शर्मा को लाया गया। इस महिला को चंपावत जिला अस्पताल ने जटिल प्रसव बताते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया था। अस्पताल की ओर से इस मामले में ऑपरेशन की जरूरत बताई थी लेकिन दीपा के पिता पूर्व फौजी जनार्दन राय बेटी को हल्द्वानी ले जाने के बजाय लोहाघाट उप जिला अस्पताल ले आए। फार्मेसिस्ट किरन राय, स्टाफ नर्स सीमा महर व संजय दताल के प्रयासों से बमुश्किल दो घंटे में दीपा की सामान्य डिलीवरी हो गई। चिकित्साधीक्षक डॉ. जुनैद कमर ने बताया कि अस्पताल में स्टाफ नर्स व फार्मेसिस्ट ने सामान्य प्रसव कराया। अब मां व बच्चा दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं। रविवार दोपहर प्रसूता और नवजात को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। 
विज्ञापन
---::: पूर्व फौजी पिता ने जताई नाराजगी, कहा सीएम को भेजेंगे खत : लोहाघाट (चंपावत)। प्रसूता दीपा के पिता जनार्दन राय पूर्व फौजी हैं। उनका कहना है कि जिले के सबसे बड़े अस्पताल चंपावत जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं लचर हैं। अस्पताल में रात को उनकी बेटी को इलाज नहीं मिला। कायदे से देखने के बजाय हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। अस्पताल की खराब सेवाओं में सुधार को लेकर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री व मुख्यमंत्री को पत्र भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके जोशी का कहना है कि अस्पताल मरीजों को बेहतर इलाज देने का प्रयास कर रहा है। और बेहतरी के लिए जो भी सुधार करना होगा, उसे किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed