{"_id":"e51b7bb0cda99f6d92f60de43721ccea","slug":"displeasure-at-not-find-local-workers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्वे कार्य में स्थानीय मजदूर न लगाने पर नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्वे कार्य में स्थानीय मजदूर न लगाने पर नाराजगी
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Wed, 28 Oct 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचेश्वर में वाटर एंड पावर कंसल्टेंसी सर्विस की ओर से बांध निर्माण के लिए किए जा रहे सर्वे का ग्रामीण जनप्रतिनिधियों ने स्थलीय जायजा लिया। ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने निरीक्षण करते हुए पाया कि सर्वे कार्य में नेपाली एवं बिहारी श्रमिक लगाए गए हैं। सर्वे कार्य में लगी चंडीगढ़ की शिवालिक जियोटेक सर्विस की ओर से स्थानीय श्रमिकों की उपेक्षा पर नाराजगी व्यक्त की गई।
विज्ञापन
जियोटेक ने अब तक नौ टेस्ट किए हैं, जिसमें 380 मीटर गहराई के चार होल भारतीय सीमा और इतने ही नेपाल सीमा पर बनाए हैं। महाकाली नदी के मध्य में तीन सौ मीटर गहराई का एक होल बनाया गया है। भारत-नेपाल सरकार के संयुक्त उपक्रम के कार्य में स्थानीय श्रमिकों को रोजगार नहीं देने पर ग्रामीणों में नाराजगी थी। जिसे देखते हुए ब्लॉक प्रमुख ने जनप्रतिनिधियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। ब्लॉक प्रमुख ने कंपनी के अधिकारियों को स्थानीय श्रमिकों को रोजगार देने को कहा।
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना था कि अभी कुशल श्रमिकों से यहां कार्य लिया जा रहा है। अकुशल श्रमिकों की आवश्यकता होने पर स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता के आधार पर काम में लगाया जाएगा। ब्लॉक प्रमुख के साथ शंकर कलौनी, लाल सिंह, उमाशंकर बिष्ट आदि जनप्रतिनिधि थे।
विज्ञापन