{"_id":"6572036b81cf9edb370845ec","slug":"disappointment-appointment-of-415-gardeners-hangs-in-balance-champawat-news-c-229-1-shld1009-3845-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायूसी : 415 मालियों की नियुक्ति अधर में लटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायूसी : 415 मालियों की नियुक्ति अधर में लटकी
Thu, 07 Dec 2023 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 07 Dec 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में माली के अभाव में वीरान पड़ी उद्यान विभाग की नर्सरी। संवाद
चंपावत। उत्तराखंड में उद्यान विभाग में लंबे समय से माली पदों की नियुक्ति प्रक्रिया अधर में लटकने से राजकीय नर्सरियां वीरान होने लगी हैं। दूसरी ओर प्रशिक्षण प्राप्त सैकड़ों माली रोजगार के लिए भटक रहे हैं। उत्तराखंड वन पंचायत सरपंच संघ के पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष जगजीवन राम टम्टा ने इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है।
उनका कहना है कि राज्य में उद्यानीकरण को आजीविका का मुख्य साधन बनाने के प्रयास तो किए जा रहे हैं लेकिन स्टाफ की भारी कमी के कारण जहां नर्सरियों को सचल दल प्रभारी को सौंपा गया है वहीं मालियों के अभाव में विभाग की राजकीय नर्सरी वीरान पड़ी हुई हैं।
विभाग की ओर से 415 मालियों के रिक्त पदों को आउटसोर्स से भरने के लिए इसी वर्ष 24 अप्रैल को विज्ञप्ति जारी की थी लेकिन विभाग की ओर से अप्रैल माह से अभी तक किसी आउटसोर्स एजेंसी को तय नहीं किया गया है। उन्होंने जल्द से जल्द मालियों के रिक्त पदों में तैनाती की मांग उठाई है।