{"_id":"686417a8e19a285727070e4b","slug":"dirty-water-drainage-work-started-in-the-ward-champawat-news-c-229-1-alm1003-125993-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वार्ड में गंदे पानी निकासी का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वार्ड में गंदे पानी निकासी का काम शुरू
Tue, 01 Jul 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
बेड़ीनाग नगर में सड़कों पर बिखरी गंदगी। संवाद
बनबसा (चंपावत)। अमर उजाला में मंगलवार गंदे पानी की निकासी नहीं होने से वार्ड के लोग परेशान शीर्षक से छपी खबर का असर हुआ है। एसडीएम आकाश जोशी के नेतृत्व में नैनीताल बैंक से आगे बमनपुरी ग्रामसभा में नाली खोदकर ह्यूम पाइप बिछाने को कार्य शुरू हो गया है। इससे वार्ड संख्या एक के निवासियों की समस्या का समाधान हो जाएगा।
वार्ड एक के कुछ घरों का गंदा पानी नगर पंचायत की नाली के माध्यम से आगे प्रवाहित होता है। नैनीताल बैंक से आगे निकास नहीं होने से गंदा पानी कुछ घरों तक पहुंच रहा है। इससे उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत के ईओ दीपक चंद्र बुढ़लाकोटी ने बताया कि नैनीताल बैंक के आगे ग्रामसभा बमनपुरी की सीमा होने से वहीं तक नाली का निर्माण किया गया है। बमनपुरी से आगे पानी का बहाव नहीं हो पाने से वार्ड संख्या एक के निवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बताया कि बीते वर्ष भी संतोष कॉलोनी में भी इसी तरह की समस्या पैदा हुई थी जिसका समाधान प्रशासन के प्रयासों से दूर किया गया था।
उधर सीएम प्रतिनिधि दीपक रजवार ने बताया कि बमनपुरी ग्रामसभा क्षेत्र में एनएच किनारे नैनीताल बैंक के आगे नाली खोद दी गई है। जिसमें सिंचाई विभाग से ह्यूम पाइप बिछाने को कहा गया है। बनबसा वार्ड संख्या एक के निवासियों ने प्रशासन, नगर पंचायत प्रशासन और सीएम प्रतिनिधि का आभार जताया है।