{"_id":"63c2f2e67dd7e63fee362422","slug":"dirty-and-contaminated-water-coming-in-houses-for-two-months-department-careless-tanakpur-news-hld4886677110-2023-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: घरों में दो माह से आ रहा गंदा और दूषित पानी, विभाग लापरवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: घरों में दो माह से आ रहा गंदा और दूषित पानी, विभाग लापरवाह
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शहर की इमली पड़ाव कालोनी में पिछले दो माह से नलों में दूषित पानी आ रहा है। दूषित पानी से लोगों की सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ने की आशंका है। जलसंस्थान को कई बार सूचित करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है।
इमली पड़ाव की पेयजल लाइन काफी पुरानी होने से पाइप सड़ गल गए हैं। नालियों का गंदा और दूषित पानी नलों से लोगों के घरों में पहुंच रहा है। सभासद तुलसी कुंवर ने बताया कि गुरुद्वारे के आसपास के करीब डेढ़ दर्जन घरों में यह समस्या बनी हुई है। नलों में बदबूदार पानी आ रहा है। उसे पीना तो दूर अन्य उपयोग में लेना भी संभव नहीं है। प्रभावित परिवार हैंडपंप से अपनी पानी की जरूरत को पूरा कर रहे हैं। कालोनी निवासी गोपाल सिंह, शेर सिंह, नत्थू लाल, आरती देवी, मीनू, कर्मवीर प्रजापति, शिखा देवी, शालिनी आदि का कहना है कि जलसंस्थान कार्यालय में कई बार शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होती है। उनका कहना है कि कालोनी में विभाग ने नई पेयजल लाइन बिछाई है लेकिन इससे कनेक्शन जोड़ने के एवज में विभाग शुल्क वसूला रहा है। गरीब परिवार नई लाइन से कनेक्शन जुड़वाने में असमर्थ हैं।
कोट
इमली पड़ाव की पुरानी लाइन जगह-जगह गलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। गंदा और दूषित पानी की शिकायत उन्हीं घरों से आ रही है जिनके कनेक्शन पुरानी लाइन से जुड़े हैं। ऐसे परिवारों से विभागीय शुल्क जमाकर नई लाइन से कनेक्शन जोड़ने को कई बार कहा गया है। फिलहाल क्षतिग्रस्त लाइन को भी दुरुस्त करने के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
- बीएस कुवार्बी, अपर सहायक अभियंता, जलसंस्थान, टनकपुर।