फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Digtad Tigers became champions in Volleyball League

Champawat News: वॉलीबाल लीग में दिगतड़ टाइगर्स बनी चैंपियन

Sat, 27 Dec 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 27 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Digtad Tigers became champions in Volleyball League
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्व.धन सिंह पांगती डीडीहाट वॉलीबाल लीग, दिगतड़ टाइगर्स ने अपने नाम कर ली। शनिवार को फाइनल मुकाबले को दिगतड़ टाइगर्स की ने सुंदरी नाग की टीम को 25-22, 25-17, 25-18 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। रामलीला मैदान में फाइनल मुकाबले का आनंद उठाने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बेहतरीन खेल के लिए अनुज पुजारा को मैन ऑफ द मैच, भरत जिमिवाल को बेस्ट सेंटर, पियूष टोलिया को बेस्ट लिब्रो, आशीष बिष्ट को बेस्ट अटैकर चुना गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बोरा गांव कमला चुफाल और जिला क्रीड़ाधिकारी अनूप बिष्ट ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के प्रायोजक दिवाकर पांगती व एनएस टोलिया ने कहा कि 1972 से आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता को नए इस बार नए कलेवर के साथ आयोजित किया गया। मैच के निर्णायक इंद्रजीत सांमत व विक्रम बिष्ट रहे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में संजू पंत, मनोहर कन्याल, दीया, लक्ष्मी, जिला वॉलीबाल एसोसिएशन के किशोर शाह, भुवनेंद्र भंडारी, अशोक खड़ायत, विरेंद्र कन्याल, शेखर कफलिया, बलवंत रावल, दान सिंह कन्याल, धर्मेंद्र टोलिया आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed