{"_id":"576eb9b74f1c1b0550b485c4","slug":"digalichaud-defeated-in-the-opening-match-of-the-hthrngia","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में दिगालीचौड़ ने हथरंगिया को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में दिगालीचौड़ ने हथरंगिया को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Sat, 25 Jun 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
उद्घाटन मैच में दिगालीचौड़ ने हथरंगिया को हराया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथरंगिया स्पोर्ट्स क्लब की पहल पर लोहाघाट में दो दिवसीय ऋषेश्वर महादेव वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच में दिगालीचैड़ की टीम ने हथरंगिया को पराजित कर अगले राउंड में प्रवेश किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ लोहाघाट जीआईसी के प्रधानाचार्य हरिनंदन जोशी ने किया। प्रतियोगिता के पहले मैच में दिगालीचौड़ ने हथरंगिया को 25-21, 25-20 से पराजित किया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में बाराकोट ने हथरंगिया बी को 25-18, 25-12 सेे हराकर दूसरे चक्र में प्रवेश किया। स्पोर्ट्स क्लब ए ने ओल्ड स्टार की टीम को रोमांचक मैच में 27-25, 25-23 से हराया। निर्णायक जीवन राय, अतुलनाथ, देवेंद्र, नरेंद्र अधिकारी ने सहयोग किया।
विज्ञापन
आंखों देखा हाल स्वर्ण सिंह मौनी, गोविंद बोहरा, बीरू ने सुनाया। आयोजन में दीपक अधिकारी, जीवन राय, जगदीश अधिकारी, कमलेश जोशी, जितेंद्र राय, विजय मेहता, संदीप, ब्रजेश ढेक, दीपक माहरा, नारायण पुजारी, अनिल, रोहित, संतोष, धीरज भट्ट आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन