फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Did a business of one lakh by selling ten quintals of apples

Champawat News: दस क्विंटल सेब बेचकर एक लाख का व्यवसाय किया

Thu, 27 Jul 2023 10:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 27 Jul 2023 10:21 PM IST
विज्ञापन
Did a business of one lakh by selling ten quintals of apples
चंपावत के खेतीखान गोशनी में रीप की ओर से लगाए गए स्टाल में स्थानीय सेब। संवाद 
चंपावत। ग्रामीण उद्यम वेग वृद्धि परियोजना (रीप) के सहयोग से पाटी ब्लॉक के अंतर्गत गोशनी क्लस्टर में महा उज्ज्वल ग्रोथ सेंटर के माध्यम से 10 क्विंटल सेब को स्थानीय बाजार और पिथौरागढ़ में बिक्री कर कुल एक लाख का व्यवसाय किया गया है। बीते दो वर्षों से बंद पड़े ग्रोथ सेंटर को संचालित करने वाली संस्था महा उज्ज्वल आजीविका संघ के संचालक मंडल की ओर से रीप के सहयोग से फिर से व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष सुरेश डूंगरिया ने बताया कि संघ की ओर से माह के अंत तक 20 क्विटंल सेब, 100 क्विटंल नाशपाती और 30 क्विटंल आलू के विपणन का लक्ष्य रखा गया है। जिससे संघ को कुल डेढ लाख के टर्न ओवर के सापेक्ष 15000 रुपये के लाभ का अनुमान है।
विज्ञापन

रीप के जिला परियोजना प्रबंधक शुभांकर झा ने बताया कि परियोजना के तहत आजीविका संघों के माध्यम से गरीब परिवारों के आय संवर्धन के लिए विभिन्न व्यवसायिक गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस दौरान गोशनी ग्रोथ सेंटर में सुरेश डुंगरिया की अध्यक्षता में व्यवसायिक कार्ययोजना को लेकर बैठक भी की गई। इसमें सहायक प्रबंधक प्रकाश पाठक,सेल्स मैनेजर अतुल सिरस्वाल, सुमित कुमार, सचिन चकवान, कुलदीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed