{"_id":"69515f3b6e78afb3b80c4120","slug":"dheeraj-nandani-fastest-in-60m-race-champawat-news-c-229-1-cpt1009-133534-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: 60 मीटर दौड़ में धीरज, नंदनी सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: 60 मीटर दौड़ में धीरज, नंदनी सबसे तेज
विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। न्याय पंचायत रौलमेल के पीएम श्री अटल उत्कृष्ट जीआईसी पाटी में मुख्यमंत्री चैंपियंस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष दीपक भट्ट और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता हेम शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य प्रदीप जोशी के संयोजन में अंडर-14 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग की एथलेटिक्स स्पर्धाओं में 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
अंडर-14 बालक वर्ग में 60 मीटर में धीरज मेहता, बालिका वर्ग में नंदनी मेहता और 600 मीटर में चंचला, युगल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि लंबी कूद में अर्जुन, नंदनी, गोला फेंक में वैशाली, युगल कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में 100 मीटर में आदर्श कुमार, बालिका वर्ग में प्रीति, 200 मीटर में कुसुम और आदर्श कुमार, 800 मीटर में रवि बिष्ट और सीमा लडवाल प्रथम रहीं। चक्का फेंक में ममता अधिकारी और सोनू मेहता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता संचालन में अध्यापक किशोर चंद्र, गोकुलानंद भट्ट, पनी राम, खीमानंद, हिमांशु, देंवेंद्र कुमार ने सहयोग किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। संवाद