{"_id":"661ab6c07c181d2ec10a9775","slug":"dhaun-banlekh-roadways-bus-broke-down-champawat-news-c-229-1-shld1026-107292-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: धौन बनलेख रोडवेज की बस खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: धौन बनलेख रोडवेज की बस खराब
Sat, 13 Apr 2024 10:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 13 Apr 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पिथौरागढ़-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर धौन बनलेख क्षेत्र में रोडवेज की बस खराब होने से यात्रियों को दिक्कत हुई। परेशान यात्रियों को करीब दो घंटे तक दूसरी इंतजार करना पड़ा। पिछले 20 दिनों में रोडवेज की करीब सात बसें खराब होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।
शनिवार को दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही बस संख्या यूके 07 ए 3235 जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर धौन बनलेख के बीच खराब हो गई। बस में सवार 32 यात्रियों को दो घंटे बाद दूसरी बस मिली। यात्रियों का कहना है कि रोडवेज की बस पर अक्सर भरोसा कर सफर करते हैं, लेकिन आए दिन चलते-चलते रास्ते में खराब हो रही बसों के कारण काफी डर लगा रहता है। शासन को रोडवेज को नई बसें उपलब्ध करानी चाहिए। इधर स्वाला और धौन के बीच में भी बीते एक सप्ताह से खराब रोडवेज की बस ठीक नहीं हो सकी है। जो अभी तक ठीक नहीं हो सकी है। रोडवेज के एजीएम नरेंद्र गौतम ने बताया कि नई बसें मिलने के बाद पुरानी बसों को मैदान क्षेत्रों में भेजा जाएगा।
-- -- -- -- -- -
पिछले 15 दिन में सात बसें खराब
चंपावत। पिछले 15 दिन में आए दिन पहाड़ से मैदान और मैदान से पहाड़ को दौड़ रही सात बसें चलते-चलते दम खराब चुकी है। हर बार यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा है। 30 मार्च को लोहाघाट डिपो की चंपावत में दो बसें, टनकपुर डिपो की चंडीगढ़ में एक और पांच अप्रैल को लोहाघाट डिपो की एक बस बनलेख और 10 अप्रैल को लोहाघाट डिपो की मैदान से आ रही एक बस बनलेख तो लोहाघाट से मैदानी क्षेत्र को जा रही दूसरी बस मानेश्वर में खराब हो गई। शनिवार को पिथौरागढ़ डिपो की बस खराब हुई है। संवाद