फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dhanteras in Tanakpur And Banbasa

धनतेरस पर पूर्व की अपेक्षा कम हुई बिक्री

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras in Tanakpur And Banbasa
टनकपुर में धनतेरस पर खरीदारी को बाजार पहुंचे लोग। संवाद - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर/बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में धनतेरस पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया। लोगों ने बर्तनों के साथ नई वस्तुओं की खरीद की। दीपावली के लिए कई व्यापारियों ने दुकानें सजाईं। काश्तकारों के हाथों में पैसा न होने से उनकी दीपावली फीकी मानी जा रही है। इस वर्ष अज्ञात बीमारी एवं पांच दिनों की बारिश से काफी फसल खराब होने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन

टनकपुर बाजार में धनतेरस पर खरीदारों की भीड़ रही। लोगों ने बर्तनों समेत कई वस्तुओं की खरीदारी की। दुकानदार बाजार में पहुंची भीड़ में खरीदारों की संख्या कम होना बता रहे हैं। वे इस बार के कारोबार को उम्मीद से कम बता रहे हैं। उनका कहना है महीने का अंतिम सप्ताह होने, गांव से किसानों का खरीदारी को बाजार न पहुंचने से धनतेरस पर खरीदारी कम होना बताया जा रहा है। धान की फसल की कटाई पूरी न होने, अज्ञात बीमारी एवं पिछले दिनों लगातार पांच दिनों तक हुई बारिश से फसल का नुकसान होने से किसानों का हाथ तंग है।
विज्ञापन

टनकपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि बाजार में इस बार खरीदारों की संख्या पहले से संख्या है। बनबसा के सांसद प्रतिनिधि संजय जोशी ने बताया कि इस साल पिछले वर्षों की अपेक्षा कम ग्राहक बाजार पहुंचे हैं। नेपाल से भी कम ग्राहक खरीदारी करने पहुंचे। व्यापार मंडल बनबसा के अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी ने बताया कि मिष्ठान विक्रेताओं के यहां बिक्री सामान्य रही। उन्होंने बताया कि इस बार धनतेरस पर बर्तनों की 15 से 20 लाख की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष भरत भंडारी ने बताया कि इस बार दीपावली पर एक करोड़ का कारोबार होने की उम्मीद है। उनका कहना है कि महंगाई, महीने का अंत एवं किसान के हाथों में पैसा न होने का दीपावली पर्व पर बहुत फर्क पड़ा है। कपड़ा व्यवसायियों की बिक्री महज चालीस प्रतिशत रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed