फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees reached to Maa Poornagiri Dham

पूर्णागिरि मेला : देवी मां के दर्शन को हर दिन उमड़ रहे हजारों भक्त

Thu, 18 Apr 2019 10:50 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Thu, 18 Apr 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
Devotees reached to Maa Poornagiri Dham
मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए मुख्य मंदिर के समीप लगी श्रद्घालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पूर्णागिरि मेले में हर दिन हजारों की संख्या में भक्त देवी मां के दर्शन को पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को 15 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में मत्था टेका। भक्तों ने पूजा-अर्चना कर देवी मां से मनोकामनाएं मांगीं।

विज्ञापन


माता सती के नाभि स्थल के रूप में विख्यात शक्तिपीठ मां पूर्णागिरि धाम लाखों लोगों की अटूट आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। यहां वर्ष भर देश के कोने-कोने से भक्तों की आवाजाही का सिलसिला बना रहता है। हर साल होली के अगले दिन से शुरू होने वाले तीन माह के ऐतिहासिक धार्मिक मेले में चैत्र नवरात्र में देवी के दरबार में आस्था का भारी सैलाब उमड़ता है।
विज्ञापन


23 मार्च से शुरू हुआ मेला 15 जून तक चलेगा। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन ने पथ प्रकाश, शौचालय, सुरक्षा, खोयापाया केंद्र, पेयजल और चिकित्सा आदि व्यवस्थाएं मुहैया कराई हैं। हर दिन हजारों की संख्या में भक्तों की आवाजाही का सिलसिला बना हुआ है। गर्मी की तपिश बढ़ने से अब दिन की अपेक्षा सुबह-शाम श्रद्धालुओं की अधिक आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां के धाम में बाल मुंडन का है विशेष महत्व 
टनकपुर। मां पूर्णागिरि धाम में बाल मुंडन का विशेष महत्व है। यही वजह है कि दूर-दराज से मां के दरबार में आने वाले श्रद्धालु काफी संख्या में बच्चों का बाल मुंडन संस्कार कराते हैं। पूर्णागिरि धाम और टनकपुर शारदा घाट में निर्धारित शुल्क पर बाल मुंडन की सरकारी सुविधा मुहैया कराई गई है। मान्यता है कि मां के धाम और शारदा तट पर बाल मुंडन कराने से बौद्धिक और अच्छे संस्कारों का विकास होता है। 

भावनीगाड़ पेयजल लाइन टूटने से धाम में गहराने लगा पानी का संकट 
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम में श्रद्धालुओं की लगातार आवाजाही के बीच इस बार मेले में पेयजल की लचर व्यवस्था से श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पेयजल योजनाओं की लाइनें आए दिन टूटने से पानी का संकट पैदा हो रहा है। भवानीगाड़ योजना की लाइन दुरुस्त न होने से धाम के बड़े क्षेत्र में पानी का संकट गहराने लगा है। हालांकि विभाग की टीम लाइन की मरम्मत के लिए रवाना हो गई है, लेकिन यदि शुक्रवार तक जलापूर्ति सुचारू नहीं हो पाई तो पानी की किल्लत हो जाएगी।


लाइन टूटने से मुख्य मंदिर, काली मंदिर, नागा क्षेत्र समेत करीब एक किमी. हिस्से में जलापूर्ति ठप है। दुकानदारों द्वारा निजी टैंकों में डंप किया पानी भी खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। जल संस्थान के जेई बीएस कुवार्बी का कहना है कि लाइन की मरम्मत के लिए कर्मचारियों की टीम बुधवार को ही रवाना हो गई थी। उन्होंने कहा कि शुक्रवार की सुबह तक जलापूर्ति सुचारू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed