{"_id":"68729cc11029f22df60aeaf3","slug":"devotees-danced-with-the-chants-of-har-har-mahadev-champawat-news-c-229-1-shld1007-126459-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हर-हर महादेव के जयकारे के साथ झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हर-हर महादेव के जयकारे के साथ झूमे श्रद्धालु
Sat, 12 Jul 2025 11:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:04 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के टीआरसी में कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीसरे दल के सदस्य शिव के जयकारे लगाते हुए। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का तीसरा दल टीआरसी टनकपुर पहुंचा। यात्री दल में 12 महिलाओं समेत 46 सदस्य हैं। यहां फूल मालाओं से यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान शिव भक्ति से ओतप्रोत भजनों पर शिव भक्त यात्री खूब थिरके। 46 यात्रियों के इस दल में 45 सदस्य पहली बार मानसरोवर की यात्रा कर रहे हैं।
बता दें कि पहले दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाई थी। टनकपुर पहुंचे तीसरे दल के सदस्य स्वागत से अभिभूत दिखे। दिल्ली से देवभूमि में आते ही यात्री शिव के जयकारे लगाते वाहन से उतरे। दल में राजस्थान के 68 वर्ष के महेश कुमार भगत, गुजरात की महिला 67 वर्षीय ऊषा जीवराज, झारखंड के त्रिपुरारी पांडेय भी जयकारे लगाने में किसी से पीछे नहीं रहे। पहली बार यात्रा करने वाले सदस्य बोले- देवभूमि के कण-कण में भगवान हैं। यहां आना तो उनका बचपन से ही सपना था, जो अब हकीकत में बदल गया है।
इनमें छत्तीसगढ़ के ज्वाइंट कमिश्नर जितेंद्र साहू और उनकी पत्नी शिखा साहू बोले-कई साल से वह मन बना रहे थे। अब उनको शिव धाम कैलाश जाने का अवसर मिला है। दल में आंध्र प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तराखंड से एक-एक, चंडीगढ़, केरल, हरियाणा, तमिलनाडु से दो-दो, राजस्थान से तीन, दिल्ली, कर्नाटक, मध्य प्रदेश से चार-चार, गुजरात से सात और सर्वाधिक उत्तरप्रदेश से 11 शामिल हैं। टीआरसी के मैनेजर मनोज कुमार और मनीष मेहरा ने बताया कि यात्रियों को देवभूमि के गहत की दाल, रायता समेत अन्य व्यंजन परोसे जा रहे हैं। रात में रुकने के बाद यात्री रविवार को धारचूला के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
इनसेट- 1
दल के एलओ गुजरात पुलिस के एसपी हरेश भाई तीसरी बार आने से उत्साहित
तीसरे दल के एलओ गुजरात पुलिस के एसपी हरेश भाई मगनलाल बोले, उनका सौभाग्य है कि उनको तीसरी बार आने का मौका मिला है। पहली बार 2018, दूसरी बार 2019 और अब तीसरी बार यात्रा में पर रहे हैं। उनका मन करता है कि हर बार आता रहूं।
इनसेट-2
मेरे पिता भी आए थे, अब मेरे कदम चल पड़े : शिवम
तीसरे दल के सबसे युवा सदस्य और दिल्ली के चांदनी चौक में टेंट व्यवसायी शिवम मात्र 20 साल की उम्र में शिव धाम की ओर से निकल पड़े हैं। टीआरसी में बम-बम भोले के जयकारे लगाते हुए बोले, जब वह 15 साल के थे तब से वह आना चाह रहे थे। अब सपना पूरा हुआ और देखो मैं आ गया। मेरे पिता रितेश भी 2018 में कैलाश मानसरोवर यात्रा कर चुके हैं। वह अक्सर घर में यात्रा के अनुभव साझा करते थे तो उन्हें भी शिव धाम जाने की इच्छा हुई। भोले ने उनकी मुराद पूरी कर दी है।