फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees arrived Purnagiri

यूपी से पूर्णागिरि पहुंच रहे  भक्त

Thu, 31 Mar 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Thu, 31 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Devotees arrived Purnagiri
पूर्णागिरि पहुंचे भक्त - फोटो : अमर उजाला

टनकपुर (चंपावत)। उत्तरी भारत के सुप्रसिद्ध पूर्णागिरि धाम में तीर्थयात्रियों के आने का क्रम जारी है। बुधवार को करीब तीस हजार भक्तों ने मंदिर में शीश नवाया। होली पर्व के बाद शुरू हुए पूर्णागिरि धाम के मेले के छठे दिन भी दर्शकों का मंदिर आने का सिलसिला जारी है। जहां मेले के पहले तीन दिनों में मंदिर में भक्तों की अपार भीड़ पहुंची वहीं अब बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी आई है। मेला मजिस्ट्रेट एसडीएम एनसी दुर्गापाल ने बताया कि जहां मेला शुरू होने के तीन दिनों में प्रतिदिन एक से डेढ़ लाख भक्त मंदिर पहुंचे वहीं पिछले दो दिनों से मंदिर आने वालों की संख्या काफी कम हुई है।

विज्ञापन


बुधवार को करीब तीस हजार श्रद्धालुओं के मंदिर के दर्शनों का अनुमान है। इन दिनों यूपी के कोने कोने से बड़ी संख्या में भक्त मंदिर के दर्शन कर नेपाल स्थित सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों को भी जा रहे हैं। यूपी के ऐटा, बदायूं, कासगंज, बरेली, पीलीभीत, मुरादाबाद, बिजनौर, फर्रूखाबाद, कानपुर समेत राजस्थान से भी बड़ी संख्या में भक्त पूर्णागिरि धाम पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन


टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि के सैलागाढ़ में स्थापित बीएसएनएल की टावर तो लग गया है लेकिन उसका लाभ भक्तों को नहीं मिल पा रहा है। मंदिर कमेटी अध्यक्ष किशन तिवारी ने बताया कि टावर से सिग्नल तो आ रहे हैं लेकिन बात नहीं हो पा रही है। एसडीएम नरेश चंद्र दुर्गापाल ने बताया कि नागरिकों की शिकायत पर उन्होंने बीएसएनएल के जीएम से जल्द व्यवस्था सुधारने को कहा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनबसा (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम के दर्शनों बाद सिद्धनाथ बाबा के दर्शनों को नेपाल जाने वाले भक्तों के बनबसा आने का क्रम जारी है। पिछले दो दिनों में करीब तीस हजार भक्तों ने बनबसा के रास्ते नेपाल के महेंद्रनगर का रुख किया। महेंद्रनगर जाने से पूर्व भक्तों द्वारा बनबसा बैराज पर शारदा नहर में स्नान किया जाता है। सुरक्षा के तहत पुलिस के दो गोताखोर तैनात हैं। बैराज चौकी प्रभारी एसआई बीएम उप्रेती ने बताया कि कई बार भीड़ नियंत्रण में मशक्कत करनी पड़ती है। मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का अभाव बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed