{"_id":"5e0b87108ebc3e88110a4dbf","slug":"devotees-are-going-to-maa-poornagiri-dham-tanakpur-news-hld3677677149","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों की संख्या में पूर्णागिरि धाम पहुंचने लगे हैं श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों की संख्या में पूर्णागिरि धाम पहुंचने लगे हैं श्रद्धालु
विज्ञापन
टनकपुर में भाजपा की कार्यशाला में विचार रखते केदार दत्त जोशी।
- फोटो : TANAKPUR
नववर्ष आगमन पर मां पूर्णागिरि का आशीर्वाद लेने हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां पूर्णागिरि धाम में पहुंचने लगे हैं। मां के दर्शन कर नए साल की शुरूआत करने के अलावा वे सभी के लिए नववर्ष की मंगल कामना भी करेंगे।
मां पूर्णागिरि के दर्शन के साथ नए साल की शुरूआत करने को दूर दराज से श्रद्धालु यहां पहुंचने लगे हैं। वर्ष 2019 के अंतिम दिन को विदा कहने को दो दिन पूर्व से ही यूपी के पीलीभीत, बरेली, मुरादाबाद, बदायूं, बुलंदशहर, शाहजहांपुर, नैनीताल, अल्मोड़ा आदि जगहों से लोग पूर्णागिरि धाम पहुंचे हैं। सोमवार देर रात तक दूर दराज से आए भक्तों ने भजन कीर्तन कर पुण्य कमाया।
भक्तों के मुताबिक मां के दर्शन का सिलसिला दो जनवरी तक जारी रहने की उमीद है। मान्यता के मुताबिक नववर्ष का प्रारंभ देवी मां के दर्शन से करने पर पूरा वर्ष अमन चैन से गुजरता है। मां के दर्शन के लिए 29 दिसंबर से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया था। लोग टोलियों में प्रसाद विक्रेताओं के अलावा अन्य जगहों पर आसन जमा कर बैठे रहे। नए साल पर श्रद्धालुओं का पूर्णागिरि धाम पहुंचने का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
यात्रियों पर पुलिस एवं खुफिया तंत्रों की पैनी नजर
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम जाने वाले यात्रियों पर पुलिस एवं खुफिया तंत्रों की पैनी नजर रही। जगह-जगह पुलिस यात्रियों पर नजर रख रही है। सीओ बीसी पंत ने बताया कि मां के धाम में असामाजिक तत्वों और माहौल बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।
मंदिर स्थल पर मांस एवं शराब के सेवन पर पाबंदी रही। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सख्ती के पीछे थर्टी फर्स्ट के नाम पर मां पूर्णागिरि धाम का माहौल एवं धार्मिक भावनाओं को दूषित होने से बचाना है। यात्रियों की सुविधाओं का ध्यान रखा जा रहा है।

नए वर्ष को गाते बजाते मां पूर्णागिरि के दर्शनों को जाते यात्री।- फोटो : TANAKPUR