फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devotees are going to Maa Poornagiri dham

थर्टी फस्ट मेले के लिए मां पूर्णागिरि धाम में पहुंचने लगे श्रद्घालु

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
Devotees are going to Maa Poornagiri dham
थर्टी फस्ट मेले के लिए पीलीभीत से पैदल चल मां पूर्णागिरि का डोला लेकर पहुंची श्रद्धालुओं की टोली? - फोटो : TANAKPUR
साल को अलविदा और मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन से नए साल की शुरुआत के लिए दूर-दराज से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। टोली के साथ पैदल देवी मां का डोला लेकर श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को थर्टीफर्स्ट पर मां के धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ेगी। सुरक्षा के लिए जिले से अतिरिक्त फोर्स भी पहुंचने लगा है। पुलिस ने वाहनों की स्पीड पर अंकुश लगाने और हुड़दंगियों से निपटने के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

थर्टीफर्स्ट मेले के लिए मां पूर्णागिरि धाम में हर साल भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इस बार भी खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। मेले में तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए प्रशासन और मंदिर समिति ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। भैरव मंदिर से मुख्य मंदिर तक पथ प्रकाश की व्यवस्था के साथ ही मंदिर क्षेत्र में सफाई, पेयजल और सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशालाओं में भी संचालकों ने भी यात्रियों के विश्राम, स्नान, शौचालय आदि के पर्याप्त बंदोबस्त किए हैं। मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय ने बताया कि काली मंदिर से ऊपर मुख्य मंदिर तक सुरक्षा और दर्शन की व्यवस्था के लिए समिति के स्वयंसेवकों की तैनाती की गई है।

कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मेले की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पूर्णागिरि क्षेत्र में अतिरिक्त फोर्स तैनात किया जा रहा है। हुड़दंगियों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी पुलिस कर्मी तैनात किए जा रहे हैं। एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि धाम में शराब, मांस, पॉलिथीन, धूम्रपान की सामग्री पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस को प्रतिबंधित सामग्री पर अंकुश लगाने के लिए चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed