फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devidhura fair: Maa Barahi was worshiped in a big way

देवीधुरा मेला : मां बाराही का विराट पूजन हुआ

Mon, 28 Aug 2023 11:07 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 28 Aug 2023 11:07 PM IST
विज्ञापन
Devidhura fair: Maa Barahi was worshiped in a big way
देवीधुरा की मां बाराही देवी का विराट पूजन कराते पुरोहित। संवाद
देवीधुरा/पाटी (चंपावत)। बगवाल मेले के दूसरे दिन सोमवार को मां बाराही की विराट पूजा की गई। चार खाम और सात थोक के प्रतिनिधियों ने पूजा-अर्चना की। सोमवार को पीठाचार्य कीर्तिबल्लभ जोशी के मंत्रोच्चार के साथ सुबह पांच बजे से नौ बजे तक विभिन्न अनुष्ठानों से मां बाराही की विराट पूजा की गई। पीठाचार्य ने बताया कि मुख्य बगवाल के दिन तक विराट पूजा के तहत कलुवा बेताल, भैरव आदि पूजा की जाएगी। लमगडिय़ा खाम के वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, गहड़वाल खाम के त्रिलोक सिंह बिष्ट, विमल बिष्ट, चम्याल खाम के गंगा सिंह, वालिक खाम के बद्री सिंह, महादेव पुजारी, महेश चंद्र आदि मौजूद थे। बगवाल 31 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही मेले में व्यापारिक गतिविधियां धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। हल्द्वानी, बरेली, दिल्ली आदि से आए व्यापारियों ने दुकानें लगाना शुरू कर दिया है। वहीं 29 अगस्त को बहुउद्देश्यीय विभागों का शिविर लगेगा। एक दिन बाद रोटरी क्लब की ओर से 30 अगस्त को नेत्र शिविर लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बाक्स
एक सितंबर को होगी खामों की महिलाओं की झोड़ा प्रतियोगिता
पाटी (चंपावत)। देवीधुरा बगवाल मेले में पहली बार महिलाओं की झोड़ा प्रतियोगिता होगी। एक सितंबर को चारों खामों की महिलाएं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिला को पुरस्कृत कर प्रमाणपत्र दिया जाएगा। प्रतियोगिता में हर दल में 101 महिलाएं रहेंगी। लमगड़िया खाम की महिलाएं लाल साड़ी, वालिक खाम की हरी, चम्याल खाम पीली और गहड़वाल खाम की महिलाएं नीली साड़ी पहनकर प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
आकर्षक राखियों के लिए पीडी ने थपथपाई पीठ
देवीधुरा/पाटी (चंपावत)। देवीधुरा में रंगीन और आकर्षक राखियां लोगों को खूब भा रही हैं। हस्तनिर्मित रंगबिरंगी इन राखियों से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है। डीआरडीए के परियोजना निदेशक विम्मी जोशी और अन्य अधिकारियों ने एनआरएलएम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की पीठ थपथपाई। इन राखियों में रुद्राक्ष, सूत, पिरूल से लेकर ऐंपण तक की राखियां प्रमुख हैं।

बाक्स
जगह बदलने से नाराज शिल्प उद्यमी
देवीधुरा/पाटी (चंपावत)। हस्त लौह शिल्प उद्यमी हस्तनिर्मित सामग्रियों की दुकानों को इस बार मेले में दूसरी जगह स्थान देने से नाराज हैं। इन उद्यमियों ने कहा कि इससे प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल की थीम भी प्रभावित हो रही है। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी और मेला समिति को ज्ञापन भेज पिछले साल वाले स्थान का आवंटन करने की मांग की है। ज्ञापन में कैलाश राम, दीपक राम, मुकेश राम, भुवन लाल, श्यामल लाल, महेश राम, प्रकाश राम, राजेश कुमार, सुरेश राम, दिनेश कुमार, कुंदन राम आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed