{"_id":"5d583aa48ebc3e89e748f16d","slug":"devidhura-bagwal-mela-champawat-news-hld353197653","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधुरा बगवाल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीधुरा बगवाल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगवाल संपन्न होने के बाद अब देवीधुरा मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मच गई है। बृहस्पतिवार को सुरेश राजन और सरोज राजन की सांस्कृतिक टीम ने देवी बाराही तेरी जै-जै कारा तेरी जै-जै कारा हो और जै हो माता भगवती तेरी जै होवे, देवीधुरा की भगवती माता तेरी जै होवे गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कुमाऊंनी वेशभूषा में सांस्कृतिक टीम ने कां छू तरो जलेबी को डाबो एकलि कला खाछी थोड़ा हालि दे मेरो खाप पर शानदार नृत्य पेश किया। बजिरे मुरुली हुड़ुकी धमा घम, ओ मेरि समदनी हीरा नाचन दे हिर वे समदनी हीरा नाच वे गीत को दर्शकों ने खूब सराहा। सांस्कृतिक टीम में कमला पंत, चांदनी राजन आदि शामिल थे।
कारोबारी बाजार में उमड़ रहे लोग
पाटी (देवीधुरा)। 11 अगस्त से शुरू देवीधुरा मेले का समापन 24 अगस्त को होगा। बगवाल के बाद मेले में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई है। लोग कपड़े सहित तमाम सामग्रियों को हाथों-हाथ ले रहे हैं। उप्र और उत्तराखंड के अलग-अलग हिस्सों से मेले में बड़ी संख्या में कारोबारियों ने दुकानें लगाई हैं। इन दुकानों में देवीधुरा के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों के चार नमूने लिए गए
पाटी (देवीधुरा)। देवीधुरा मेला क्षेत्र से खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई, पकोड़ी और अन्य बासी खाद्य सामग्रियों को फिकवाया। उन्होंने खाद्य सामग्रियों को ढंकने और ताजी सामग्री की बिक्री करने के निर्देश दिए। चंपावत की जिला खाद्य अधिकारी योगिता तिवारी के नेतृत्व में गई टीम ने पाटी में चार खाद्य सामग्री के नमूने लिए। टीम में कमल सिंह भी शामिल थे।