{"_id":"649875569e16d30f7f00d5e6","slug":"devidhar-festival-from-29-preparations-complete-champawat-news-c-229-1-shld1009-189-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: देवीधार महोत्सव 29 से, तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: देवीधार महोत्सव 29 से, तैयारियां पूरी
Sun, 25 Jun 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 25 Jun 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
कनेड़ी में पौधा रोपते ग्रामीण। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। मां भगवती मंदिर देवीधार में होने वाले देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को रायनगर चौड़ी गांव के देवालय मंदिर में ग्राम प्रधान जितेंद्र राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में 29 जून से पांच दिन तक चलने वाले महोत्सव को भव्यता के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। महोत्सव के लिए युवाओं को जिम्मेदारियां सौपी गईं। मेले से पूर्व देवीरथ मार्ग में झाड़ी कटान, महोत्सव के दौरान होने वाले खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहयोग करने, गांव में होने रात्रि जागरण में भजन कीर्तन और मुख्य मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में धर्मानंद राय, गंगा दत्त राय, नाथूराम राम, भैरव राय, हरीश कापड़ी, नरेश राय, उमापति राय, मोहन राय आदि थे। संवाद
पौधरोपण कर हरियाली का संदेश दिया
लोहाघाट (चंपावत)। कनेड़ी कालेशन मंदिर में चार दिवसीय देवी महोत्सव के तीसरे दिन रविवार को पूजा-अर्चना के बाद बांज और देवदार के पौधे रोपकर हरियाली का संदेश दिया गया। देर रात तक भजन-कीर्तन हुए। रविवार को कालेशन मंदिर में पुरोहित हरीश चिल्कोटी ने विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। रात्रि जागरण के दौरान भगवती के देवडांगर डॉ. सुधाकर जोशी, कालिका के जोगा दत्त जोशी, कालेशन के देवडांगर दीप जोशी, गोरल के देवडांगर नरेश पांडेय, कटारीमल के कैलाश जोशी, बेताल के देव डांगर हिमांशु जोशी, वीर के रूप में मनोज जोशी, सिद्ध बाबा के देव डांगर प्रमोद जोशी, भूमिदार प्रकाश जोशी पंचबलिया के महेश पांडेय, बीर बेताल रामू जोशी ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया। वहां शिवदत्त जोशी, रमेश जोशी, प्रकाश जोशी, प्रदीप शास्त्री, जोगादत्त जोशी, भुवन पांडेय, मनोज जोशी, गिरीश जोशी आदि थे। संवाद
गुडमांगल के रौल तोक में भागवत गीता की तैयारियां शुरू
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे ग्राम पंचायत गुडमांगल के रौल तोक में मां भगवती मंदिर में 27 जून से चार जुलाई तक श्रीमद्भागवत कथा होगी। ग्राम प्रधान रीता देवी की अध्यक्षता में हुई तैयारी बैठक में पुरोहित संजय पांडेय ने बताया कि कथा के शुभारंभ पर कलश यात्रा निकाली जाएगी। कथावाचक पंडित वेद प्रकाश पांडेय रोज दोपहर दो बजे से प्रवचन करेंगे। शाम को आरती, भजन-कीर्तन होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में जिला पंचायत सदस्य प्रीति पाठक ने टिनशेड का निर्माण कराया है। वहां विमल सिंह, पूर्व प्रधान द्वारिका सिंह, सुरेश सिंह, केदार सिंह, पान सिंह धामी, नाथ सिंह, बाबू लाल, शिवराज सिंह आदि थे। संवाद