फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Development work will be done in Champawat Palika at a cost of more than two crores

Champawat News: दो करोड़ से अधिक की लागत से होंगे चंपावत पालिका में विकास कार्य

Fri, 02 May 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 02 May 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Development work will be done in Champawat Palika at a cost of more than two crores
चंपावत। नगर पालिका चंपावत के विभिन्न वार्डों में दो करोड़ से अधिक की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। इसके लिए पालिका ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नागनाथ वार्ड के सेलाखोला में स्थित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परियोजना ट्रंचिंग ग्राउंड के ऊपरी किनारे पर चंपावत ललुवापानी मोटर मार्ग के किनारे बाउंड्री वॉल का निर्माण, ट्रैकिंग ग्राउंड में टर्मिनल स्थापित करने के लिए टिन शेड निर्माण, गोरलाचौड़ मैदान के नीचे लक्ष्मी मार्केट के लिए जाने वाले रास्ते तक नाली का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा गोरलचौड़ वार्ड में सुरक्षा दीवार, सीसी निर्माण, नागार्जुन में सीसी मार्ग, कनलगांव में सुरक्षात्मक दीवार और सीसी मार्ग नाली निर्माण, जूप वार्ड में ह्यूम पाइप कार्य किया जाएगा। इसी तरह छतार वार्ड में पैदल पुलिया, संपर्क मार्ग निर्माण, कनलगांव में क्रिया घर निर्माण, त्यारकूड़ा में धर्मशाला में क्रिया घर निर्माण, छतार वार्ड में पुलिया और धारा का कायाकल्प निर्माण, पुनेठा में क्रिया घर निर्माण, बालेश्वर वार्ड में नाली, सीसी निर्माण, नागनाथ वार्ड के नई बस्ती में नाली निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके अलावा कलक्ट्रेट के पीछे नाली निर्माण एवं सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जाएगा। सभी निर्माण कार्य पूरे होने के बाद नगर क्षेत्र की बड़ी आबादी को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में लोगों की समस्याओं को देखते हुए पालिका ने विभिन्न विकास कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किए जाएंगे। आने वाले पांच वर्षों में चंपावत पालिका को बेहतर बनाने के साथ ही नई ऊंचाइयों तक ले जाने का प्रयास रहेगा। - प्रेमा पांडे, नगर पालिकाध्यक्ष, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed