फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Development will be a priority by curbing arbitrary

लगाएंगे मनमानी पर लगाम, करेंगे गांवों का विकास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Development will be a priority by curbing arbitrary
लोहाघाट में ग्राम प्रधान संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत करते ग्राम प्रधान। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लाक में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान संगठन की ब्लाक इकाई का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से नेपाल सीमा से लगे मडलक गांव के ग्राम प्रधान भुवन चंद्र भट्ट को अध्यक्ष चुना गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष का कहना है कि ग्राम प्रधान हित में मिलकर कार्य किया जाएगा। कर्मचारियों, अधिकारियों की मनमानी पर अंकुश लगाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। चांद सिंह बोहरा की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांवों के विकास को पूरी जिम्मेदारी से करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष ललित मोहन जोशी ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद इन ग्राम पंचायतों को समृद्ध बनाने के लिए एकजुट प्रयास किया जाएगा। कोयाटी के शिवराज सिंह बेाहरा को महामंत्री, बिंडातिवारी के मोनू बिष्ट उपाध्यक्ष, किमतोली की सरिता अधिकारी महिला उपाध्यक्ष, खतेड़ा के योगेश सिंह उप सचिव, मानाढुंगा के मुकेश रैंसवाल कोषाध्यक्ष, धौनी सीलिंग के युगल किशोर मीडिया प्रभारी चुने गए। जबकि सुंई की हेमा देवी व मजपीपल के गणेश सिंह को विशेष आमंत्रित सदस्य चुना गया। इस मौके पर भुवन सुतेड़ी, राजू फर्त्याल, भुवन चौबे, रमेश पांडेय, हरीश सिंह, मोहन सिंह, पवन कुमार, भाष्कर राय, राजीव सगटा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed