फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   deveedhura mein shuroo hua kramik anashan

देवीधुरा में शुरू हुआ क्रमिक अनशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
deveedhura mein shuroo hua kramik anashan
देवीधुरा में क्रमिक अनशन पर बैठे मां बाराही विकास संघर्ष समिति के कार्यकर्ता। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। नौ दिन के सांकेतिक अनशन के बाद देवीधुरा में शनिवार से मां बाराही विकास संघर्ष समिति ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। समिति क्षेत्र के विकास और जन सुविधाओं को बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है।
विज्ञापन

देवीधुरा में चार मार्च से दस सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन चल रहा है। समिति के नेताओं को शुक्रवार को आंदोलन स्थल पर पहुंचे नायब तहसीलदार सचिन कुमार ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन मांगों पर कोई ठोस निर्णय होने से पहले आंदोलन वापस नहीं लेने का दो टूक एलान किया। तय कार्यक्रम के मुताबिक शनिवार से समिति ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। पहले दिन अनशन करने वालों में ग्राम प्रधान ईश्वर सिंह, गोकुल कोहली, नवीन राणा, तारा चम्याल, व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश चम्याल, छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश मेहरा, विक्रम कठायत, उत्तम राणा, मनोज कठायत, महेंद्र मेहरा, चंदन बिष्ट शामिल थे।
विज्ञापन

ये हैं प्रमुख मांगें
पाटी तहसील में खाली पड़े एसडीएम और तहसीलदार के पद पर तैनाती।
देवीधुरा के राजकीय एलोपैथिक अस्पताल और पाटी के एपीएचसी का उच्चीकरण।
पाटी डिग्री कॉलेज और पाटी के थाने का भवन निर्माण शुरू करने।
राजकीय पॉलीटेक्निक खोला जाय।
पाटी में गैस गोदाम खोलने।
पेयजल व्यवस्था में सुधार।
पार्किंग स्थल की व्यवस्था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed