फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Devbhoomi Silver Jubilee Park will be ready in Champawat in six months.

Champawat News: चंपावत में छह महीने में तैयार हो जाएगा देवभूमि रजत जयंती पार्क

Mon, 10 Nov 2025 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 10 Nov 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Devbhoomi Silver Jubilee Park will be ready in Champawat in six months.
चंपावत के नागनाथ में बनने वाला रजत जयंती पार्क। स्रोत : पालिका
चंपावत। नगर के नागनाथ वार्ड में आधुनिक देवभूमि रजत जयंती पार्क का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। पार्क का निर्माण छह महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

सीएम घोषणा के तहत 1.33 करोड़ रुपये की लागत से भव्य पार्क का निर्माण किया जा रहा है। पालिका के ईओ भरत त्रिपाठी ने बताया कि पार्क पारंपरिक कुमाऊंनी शैली में तैयार किया जा रहा है। प्रवेश द्वार कुमाऊंनी शैली से अलग रूप में नजर आएगा। दीवारों को पारंपरिक विधि से बनाया जा रहा है। पार्क में लोगों के साथ ही बच्चों के लिए भी कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आधुनिक प्रकाश व्यवस्था से पार्क को सुसज्जित किया जाएगा। इसके अलावा खाने-पीने, बैठने आदि की व्यवस्थाएं होंगी। उन्होंने बताया कि अभी लेबलिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोट
सीएम घोषणा के तहत भव्य पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में विकास के और अवसर खुलेंगे। स्थानीय लोगों को बड़े नगरों में मिलने वाली पार्कों की सुविधा अब चंपावत में ही मिलेगी। टेंडर प्रक्रिया होने के बाद निर्माण कार्य शुरु कर दिया गया है। - प्रेमा पांडेय, नगर पालिकाध्यक्ष, चंपावत
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed