{"_id":"5a4138894f1c1bee6a8b5dc2","slug":"devadangaras-blessed-the-devotees","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवडांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवडांगरों ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया
अमर उजाला ब्यूूूूराे चंपावत
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट में जागर के समापन पर श्रद्घालुओं को आशीर्वाद देते देव डांगर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट में चल रहा महादेव और जिमदार बाबा का 19 दिनी जागर पूर्णाहुति, प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। देव डांगरों ने अवतरित हो कर लोगों के कष्टों का निवारण कर क्षेत्र में सुख, समृद्धि, खुशहाली का आशीर्वाद दिया।
सोमवार को सुबह से ही गांव में विशेष पूजा अर्चना के साथ विभिन्न अनुष्ठान हुए। जागर के दौरान जितेंद्र अधिकारी में मस्टा देवता, मनोज सिंह में एड़ी देवता, बलवंत सिंह में ज्वालमुखी माई अवतरित हुई। सभी देव डांगरों पर अवतरित होकर दर्शन दिए। उन्होंने लोगों के कष्टों का निवारण किया।
ढोल, नगाड़ों के साथ महादेव बाबा, मस्टा मंदिर, जिमदार बाबा के मंदिर तक देवता अवतरित होकर गए, जिनके पीछे लोग लोक देवताओं की जयजयकार करते हुए चल रहे थे। घटकूू बाबा मंदिर में सामूहिक आशीर्वाद, प्रसाद वितरण के साथ जागर का समापन हुआ। ग्राम प्रधान अनीता अधिकारी, बीडीसी सदस्य आशा अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता राजू अधिकारी, रंजीत सिंह, दीवान सिंह, केदार सिंह, प्रहलाद सिंह आदि थे।