{"_id":"59f600854f1c1b0d698b818c","slug":"dev-will-go-to-badhindra-after-the-bath","type":"story","status":"publish","title_hn":"देव स्नान के बाद ब्यानधुरा जाएगा डोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव स्नान के बाद ब्यानधुरा जाएगा डोला
अमर उजाला ब्यूरो, चंपावत।
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
ब्यानधुरा मंदिर में चढ़ाई गई घंटियां।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐड़ी धाम के प्रसिद्ध ब्यानधुरा बाबा के मंदिर में 2 नवंबर से मेला शुरू होगा। इस तीन दिनी मेले में तलियाबांज से डोला पैदल मार्गों से होते हुए 3 नवंबर को ब्यानधुरा धाम पहुंचेगा। इससे पूर्व 2 नवंबर को यह डोला 35 किलोमीटर दूर बूम में देव स्नान होगा। मेले को लेकर तैयारी जोरों पर है।
बियावान जंगल में स्थित ब्यानधुरा बाबा का धाम 2 नवंबर से गुलजार होगा। ब्यानधुरा मंदिर विकास समिति ने बताया कि आस्था का प्रतीक ऐड़ी देव का डोला तलियाबांज से 2 नवंबर को 35 किलोमीटर दूर बूम ले जाया जाएगा। बूम में शारदा नदी में देव स्नान व अन्य कार्य के बाद डोले को ब्यानधुरा लाया जाएगा। 3 नवंबर को रात्रि जागरण के बाद 4 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा को ऐड़ी देवता का ब्यानधुरा के देव कुंड में स्नान के बाद तमाम धार्मिक कार्य होंगे। डोला यात्रा में तल्लापाल क्षेत्र के अलावा दूरदराज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व रात्रि जागरण व पूजा-अर्चना से नि:संतान दंपतियों की गोद भरने सहित अन्य मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित शंकर दत्त जोशी, महामंत्री जमन महरा, पवन महरा, मंत्री प्रेम सिंह बोहरा, पुष्कर सिंह बोहरा आदि सुरक्षा सहित मेले की विभिन्न तैयारियों में जुटे हैं। ब्यानधुरा तक जाने के लिए करीब 11 किलोमीटर पैदल दूरी तय करनी होती है। समिति ने यहां पथ प्रकाश सहित जरूरी बुनियादी सुविधाएं देने की मांग की है।