फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Despite the danger the National Highway is open all day

खतरे के बावजूद दिनभर खुला रहा राष्ट्रीय राजमार्ग

Sat, 29 Jul 2017 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत) Updated Sat, 29 Jul 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
Despite the danger the National Highway is open all day
शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग में छतकांडा के समीप आए मलवे को हटाती जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) शनिवार को पूरे दिन भर खुला रहा। यह मार्ग अभी खतरनाक बना हुआ है। एनएच ने धौन के समीप बने नए भूस्खलन क्षेत्र की चोटी से मलबा हटाना शुरू कर दिया गया है। चोटी में खतरनाक बने बोल्डर को तोड़ने के लिए विस्फोट का सहारा लिया गया। सड़क से मलबा हटाते समय सुरक्षा के नजरिए से यातायात को भी रोका गया। मार्ग पर सुरक्षा के नजरिए से दिनभर में आधा-आधा घंटे के लिए चार बार वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया।

शनिवार को एनएच खंड के सहायक अभियंता एनसी पांडेय की देखरेख में एनएच के मजदूरों और सात सदस्यीय बचाव टीम ने पहाड़ की चोटी से मलबा और पत्थर हटाने का काम शुरू किया। चोटी पर बोल्डर तोड़ने के लिए एक बार विस्फोट भी किया गया।  चट्टान की चोटी में खतरा बने बोल्डर का हटा दिया गया है। इस दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि खतरनाक क्षेत्र में तकरीबन 15 मीटर सड़क से मलबा पूरी तरह हटा दिया गया है।
विज्ञापन

मलबा हटाने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की दो जेसीबी को लगाया गया है। इस दौरान एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा, प्रभारी कोतवाल आरएस डांगी, एसआई बीएस बृजवाल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन बाद रोडवेज ने चलाई 21 बसें
बृहस्पतिवार व शुक्रवार को एनएच बंद रहने से रोडवेज की बस सेवा बुरी तरह प्रभावित रही। रोडवेज को दस लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। शनिवार को रोडवेज की 21 बसें चली। लोहाघाट डिपो की सहायक मंडलीय प्रबंधक नीलिमा शर्मा ने बताया कि दस रूटों की 21 बसें चलाई गई। इनमें दिल्ली को 5, देहरादून, हरिद्वार व हल्द्वानी को 3-3, पोंटा साहिब, ऋषिकेश, नैनीताल, बरेली, काशीपुर  व धारचूला को एक-एक बस सेवा संचालित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed