फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Deputy Inspector General of ITBP boosted the morale of the soldiers

Champawat News: आईटीबीपी के उप निरीक्षक ने बढ़ाया जवानों का हौसला

Thu, 29 May 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 29 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Deputy Inspector General of ITBP boosted the morale of the soldiers
लोहाघाट आईटीबीपी का निरीक्षण कर जानकारियां लेते उप महानिरीक्षक रवि कुुमार। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के क्षेत्रीय मुख्यालय अल्मोड़ा के उप महानिरीक्षक रवि कुमार ने लोहाघाट स्थित 36वीं वाहिनी का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हिमवीरों को मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी लेने के साथ उनकी समस्याएं सुनी। निरीक्षण के दौरान उप महानिरीक्षक को हिमवीरों ने सलामी दी।
विज्ञापन

उप महानिरीक्षक ने चिकित्सा शाखा का दौरा किया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारी ने जवानों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। वाहिनी के परेड ग्राउंड में हिमवीर जवानों ने बीपीईटी, किट ले-आउट, मोबिलाइजेशन डेमो सहित विभिन्न प्रदर्शन किए। इसके अतिरिक्त, वाहिनी कैंटीन, जवानों की लाइन और कैंप परिसर का भी निरीक्षण किया गया। उप महानिरीक्षक ने वाहिनी परिसर में फलदार पौधरोपण किया।
विज्ञापन

हिमवीरों की समस्याओं को सुना गया और कमांडेंट संजय कुमार को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर द्वितीय कमान जीडी बेगराज मीणा, द्वितीय कमान वैट डॉ. सूबे सिंह, उप सेनानी नारायण सिंह, उप सेनानी राजकुमार बोहरा, सहायक सेनानी बिशन सिंह मेहता और सहायक सेनानी चिकित्सा डॉ. सुरभि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed