फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Dependents of deceased roadways will sit on indefinite dharna since 16

16 से बेमियादी धरने पर बैठेंगे रोडवेज के मृतक आश्रित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Dependents of deceased roadways will sit on indefinite dharna since 16
एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन सौंपते रोडवेज के मृतक आश्रित। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। उत्तराखंड परिवहन निगम में नौकरी की मांग को लेकर मृतक आश्रितों ने 16 मार्च से मंडलीय प्रबंधक कार्यालय के बाहर बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू करने का निर्णय लिया है। मृतक आश्रितों ने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन सौंप कर मांग से अवगत कराते हुए आंदोलन की सूचना दी है।
विज्ञापन

गौरव शर्मा की अगुवाई में तहसील पहुंचे मृतक आश्रितों ने एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि मृतक आश्रित कोटे से नौकरी की मांग को लेकर वे लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार और निगम प्रबंधन उनकी मांग को गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि नौकरी की उम्मीद में मृतक आश्रित आर्थिक तंगी का सामना करने को विवश हैं। कहा कि गत एक मार्च को रोडवेज परिसर में एक दिनी धरना-प्रदर्शन कर 15 दिन का समय दिया गया था, लेकिन मांग अमल की दिशा में अब तक कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। ज्ञापन देने वालों में कोमल, मोहित, कविता जोशी, सचिन आर्या, शुभम कापड़ी, शशांक त्रिपाठी आदि शामिल थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed