फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Department GST sales tax imposed camp registration

सेल टैक्स विभाग ने लगाया जीएसटी पंजीकरण कैंप

Sun, 29 Jan 2017 10:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Sun, 29 Jan 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
Department GST sales tax imposed camp registration
सेल टैक्स विभाग ने लगाया जीएसटी पंजीकरण कैंप - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
व्यापार कर विभाग ने गुड्स एंड सर्विस टैक्स (जीएसटी) के लिए हेल्प डेस्क स्थापित कर व्यापारियों के पंजीकरण की सुविधा शुरू की है। इसी के तहत विभाग ने रविवार को विभाग ने यहां जिला स्तरीय कैंप लगाकर कर व्यापारियों के पंजीकरण किए। कैंप का उद्घाटन विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर हरीश चंद्र भट्ट ने किया। उन्होंने व्यापारियों को पंजीकरण की अनिवार्यता के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पंजीकरण कराने से कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है।


पंचमुखी महादेव मंदिर में लगे कैंप में जिले के करीब 10 व्यापारियों ने अपना गुड्स एंड सर्विस टैक्स पंजीकरण कराया है। असिस्टेंट कमिश्नर जीएस मर्तोलिया ने बताया कि सोमवार से 31 जनवरी तक टनकपुर एवं खटीमा कार्यालय में पंजीकरण की सुविधा मुहैया रहेगी। उन्होंने पंजीकरण से वंचित व्यापारियों से शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर तारकेश्वर मिश्रा भी मौजूद थे। कैंप के आयोजन में व्यापार मंडल अध्यक्ष राजीव आर्य, महामंत्री प्रकाश मुरारी, सत्यप्रकाश गुप्ता, भुवन जोशी, राकेश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, मनोज बत्रा, सेल व इनकम टैक्स अधिवक्ता विजय चंद आदि ने सहयोग दिया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed