{"_id":"646909173fdc47058d0b8f36","slug":"demonstration-on-the-demand-of-opening-hi-tech-toilets-champawat-news-c-8-1-145635-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: हाईटेक शौचालय खोलने की मांग पर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: हाईटेक शौचालय खोलने की मांग पर प्रदर्शन
Sat, 20 May 2023 11:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 20 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
खेतीखान में सालों से बंद हाईटेक शौचालय को शुरू करने की मांग को लेकर नारेबाजी करते क्षेत्रीय लोग
लोहाघाट (चंपावत)। लाखों रुपये से खेतीखान में बना हाईटेक शौचालय बंद पड़ा है। इससे स्थानीय लोगों के अलावा, तीर्थ यात्रियों, पर्यटकों को दिक्कतें हो रही हैं। बंद शौचालय खोलने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
शनिवार को पूर्व प्रधान मुकेश राज देउपा के नेतृत्व में लोगों ने नारेबाजी और प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि करीब पांच साल पूर्व खेतीखान में 13वें वित्त योजना से सुलभ शौचालय का निर्माण किया गया था तब से आज तक ताले लटके हैं। सुलभ शौचालय बंद होने से क्षेत्र के लोगों के अलावा रीठा साहिब जोड़ मेले में आने वाले यात्रियों, व्यापारिक गतिविधियों के लिए हर रोज आने वाले व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को होती है। उन्होंने जल्द शौचालय नहीं खोले जाने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान गोपाल मनराल, किशोर जुकरिया, गिरिराज देउपा,जगत सिंह,मोहन सिंह, ललित मोहन, अर्जुन राम आदि मौजूद रहे।