फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration on demand of setting up camp for e-KYC

Champawat News: ई-केवाईसी के लिए शिविर लगाने की मांग पर प्रदर्शन

Mon, 06 May 2024 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 06 May 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on demand of setting up camp for e-KYC
लोहाघाट के किमतोली में प्रदर्शन करते ग्रामीण। ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे किमतोली में लोगों ने रसोई गैस सेवा जारी रखने के लिए अनिवार्य की गई ई-केवाईसी के लिए गांव में शिविर लगाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

सोमवार को किमतोली में रिटायर्ड शिक्षक माधो सिंह अधिकारी के नेतृत्व में लोगों ने ई-केवाईसी शिविर लगाने की मांग को लेकर गैस एजेंसी के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि रसोई गैस सेवा जारी रखने के लिए ई-केवाईसी कराने की बाध्यता रखी गई है। इसके लिए लोहाघाट गैस एजेंसी में जाकर ही ई-केवाईसी हो रही है।
विज्ञापन

लोहाघाट जाने में बुजुर्गों, बीमारों, महिलाओं और दूर दराज में रहने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि लोहाघाट गैस एजेंसी में ई-केवाईसी के लिए जाने पर वहां काफी भीड़ हो रही है या आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी न होने पर उन्हें निराश होकर लौटना पड़ रहा है। इस मौके पर खड़क सिंह, निर्मल सिंह, गुमान सिंह, राजेंद्र सिंह, गोविंद, हयात, नाथ, प्रताप सिंह, जगत सिंह, गणेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed