फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration of the villagers of Bisradi for drinking water

Champawat News: पेयजल के लिए बिसराड़ी के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Wed, 24 May 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 24 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of the villagers of Bisradi for drinking water
चंपावत। बाराकोट विकासखंड के बिसराड़ी ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने पेयजल समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी को ज्ञापन सौंपा। उनका कहना था कि पूर्व में तहसील दिवस में पेयजल समस्या उठाने के बाद भी अब तक कोई समाधान नहीं हो सका है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में हर घर नल योजना के तहत पेयजल योजना का निर्माण किया जा रहा है। ठेकेदार की ओर से पाइप लाइन को पुराने हौज से जोड़ा रहा है जो कि ढुंगाजोशी गांव के एकदम समीप है। इस पुराने पानी के हौज में पाइप लाइन जोड़ने पर बिसराड़ी के ग्रामीणों को आपत्ति है। कहा गया है कि ग्राम बिसराड़ी के समीप पानी का हौज है। पाइप लाइन को बिसराड़ी के समीप वाले हौज से ही जोड़ा जाए।
विज्ञापन

इससे पूर्व तक जल संस्थान की ओर से पेयजल योजना का संचालन किया जाता था तो कोई समस्या नहीं थी। जब से योजना का संचालन स्वजल की ओर से किया जा रहा है ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में मदन सिंह चौधरी, मोहन सिंह चौधरी, भूपाल सिंह, केशव सिंह आदि ग्रामीण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed