{"_id":"5ae2091c4f1c1b64098b69c9","slug":"demonstration-of-the-demand-of-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मांग को ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मांग को ग्रामीणों का प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
सड़क की मांग को लेकर प्रदर्शन करतें गोलडांडा गांव के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाटी विकासखंड के गोलडांडा गांव के लोग सड़क नहीं होने का खामियाजा भुगत रहे हैं। आजादी के सात दशक बाद भी सड़क नहीं होने से क्षेत्र में विकास गायब है। इससे नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को गांव में प्रदर्शन कर सड़क की मांग की। जल्द सड़क को मंजूरी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क नहीं होने से गोलडांडा, तोला और आसपास के गांवों के लोगों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। जरूरी सामान से लेकर मामूली इलाज तक के लिए यहां के लोगों छह किमी उतार-चढ़ाव पैदल दूरी तय कर बिनवालगांव पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मांग करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने सड़क को मंजूरी नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शन करने वालों में सरपंच तुलसी, महेश, किशन सिंह, मोहन सिंह, गिरीश चंद्र, प्रकाश सिंह, मोहनी देवी, पार्वती देवी, जानकी देवी, ममता देवी आदि शामिल थे।