{"_id":"655b94472af29aba8f0e5211","slug":"demonstration-of-ssb-guerrillas-in-gandhi-maidan-tanakpur-news-c-243-1-alm1003-1477-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: एसएसबी गोरिल्लाें का गांधी मैदान में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: एसएसबी गोरिल्लाें का गांधी मैदान में प्रदर्शन
Mon, 20 Nov 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 20 Nov 2023 10:45 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। एसएसबी स्वयंसेवक कल्याण समिति ने गोरिल्लों की मांगों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक बुलाकर उनकी समस्या के समाधान की मांग उठाई है। इस दौरान उन्होंने मांगों के समर्थन में गांधी मैदान में प्रदर्शन भी किया।
इससे पूर्व गोरिल्लों ने संगठन के मंडल अध्यक्ष बलवंत सिंह कुलयाल के नेतृत्व में गांधी मैदान में धरना-प्रदर्शन भी किया। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि अगस्त में गोरिल्लाें के सीएम आवास पर कूच करने के दौरान अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए 15-20 दिनों में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय बैठक का कराने का आश्वासन दिया था।
लेकिन अब तक बैठक नहीं बुलाई जा सकी है। इससे गोरिल्ला संगठन में रोष है। प्रदर्शन करने वालों में किशोर चंद, मोहन खर्कवाल, चंद्रशेखर पाटनी, योगेश चंद, रोहित भट्ट, निर्मला नैथानी आदि थे। संवाद