फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration of drug vendors on tahsil

दवा विक्रेताओं का तहसील पर प्रदर्शन

Tue, 25 Sep 2018 10:39 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Tue, 25 Sep 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of drug vendors on tahsil
तहसील में प्रदर्शन करते टनकपुर-बनबसा क्षेत्र के दवा विक्रेता। - फोटो : अमर उजाला
 फार्मेसिस्ट-डे पर डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन से जुड़े दवा विक्रेताओं ने काला फीता बांधकर तहसील पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध करते हुए इस प्रस्तावित व्यवस्था को रद्द करने की मांग की।
विज्ञापन


संगठन अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी के नेतृत्व में तहसील पहुंचे दवा विक्रेताओं ने कहा कि सरकार 28 सितंबर को नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन दवा बिक्री को नियमित करने का प्रस्ताव ला रहा है, इसके खिलाफ देशभर के केेमिस्ट एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि दवा बिक्री के लिए सुदृढ़ पारदर्शी एवं खुली नीति बनाई जानी चाहिए। आगाह किया कि ऑनलाइन दवा बिक्री की नीति रद्द नहीं की गई तो देशभर के साढ़े आठ लाख दवा विक्रेता देश व्यापारी बेमियादी हड़ताल को बाध्य होंगे। इसके बाद उन्होंने एसडीएम अनिल गर्ब्याल को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजीव आर्य, अनंत सरकार, संजीव कुमार, मुशर्रफ, प्रवीन गुप्ता, विद्याधर खर्कवाल, कमज जेम्स, राजीव अग्रवाल, नितिन नेगी, संजय पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन


लोहाघाट में केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने ऑनलाइन दवाओं की ब्रिकी के फैसले पर नाराजगी जताई है। एसोसिएशन ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन दे 28 सितंबर को क्षेत्र की दवा की दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर अध्यक्ष हेम पुनेठा की अध्यक्षता और जिला महामंत्री चंद्रशेखर उप्रेती के संचालन में हुई बैठक में ऑनलाइन ब्रिकी के लिए जारी नोटिफिकेशन को रद्द करने की मांग की। इस फैसले को ड्रग्स और प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 का उल्लंघन बताया गया। ज्ञापन में रवि फर्त्याल, आलोक जोशी, प्रकाश पुनेठा, नवल आर्या, कैलाश बोहरा, सुंदर गिरी, नरेश कन्नौजिया, तिलकराज बोहरा आदि के हस्ताक्षर हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed