फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration demanding the deployment of a veterinarian in Chaumel

चौमेल में पशु चिकित्सक की तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demonstration demanding the deployment of a veterinarian in Chaumel
चौमेल पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक की तैनाती की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के चौमेल क्षेत्र में पशु चिकित्सक की तैनाती और अन्य सुविधाओं की मांग के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द मांगें पूरी न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

चामी के ग्राम प्रधान प्रकाश महर के नेतृत्व में प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों का कहना था कि चौमेल क्षेत्र में के इस अस्पताल के अधीन करीब 17 गांव आते हैं। लेकिन पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक की नियुक्ति नहीं हो पाई है। इससे पशुओं के बीमार होने पर उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। पशुओं को उपचार के लिए लोहाघाट की दौड़ लगानी पड़ती है या पशु चिकित्सकों को लोहाघाट या रेगडू से बुलाना पड़ता है। उन्होंने जल्द अस्पताल में पशु चिकित्सक की तैनाती न करने पर जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर मनोज सिंह, देव सिंह, सुरेंद्र संह, अर्जुन सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed