फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demonstration against mining material storage in the colony

Champawat News: काॅलोनी में खनन सामग्री भंडारण के खिलाफ प्रदर्शन

Wed, 13 Dec 2023 09:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 13 Dec 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against mining material storage in the colony
टनकपुर तहसील में प्रदर्शन करती आवासीय कॉलोनी की महिलाएं। स्रोत्: संवाद
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर आवासीय काॅलोनी के बीच खनन कारोबारी की ओर से खनन सामग्री भंडारण से गुस्साई महिलाओं ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम आकाश जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने शीघ्र मांग नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि पिथौरागढ़ मार्ग स्थित ककरालीगेट में खनन कारोबारी के आवासीय काॅलोनी के मध्य खनन भंडारण करने से भारी मशीनों की आवाज से बच्चों के पढ़ाई प्रभावित हो रही है। काॅलोनी में निवास करने वाले बुजुर्ग और मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं घरों में धूल उड़ने से कॉलोनी के लोग परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में हीरा देवी, सुनीता, मीना, राधिका, कल्पना, राधा देवी, गुड्डी देवी, मीना देवी, जीवंती देवी आदि थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed