{"_id":"5925c9204f1c1bc339535a28","slug":"demarcation-demand-on-road-from-bajri-kot-panchayat-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरीकोट पंचायत घर तक सड़क पर डामरीकरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरीकोट पंचायत घर तक सड़क पर डामरीकरण की मांग
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Wed, 24 May 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती बाजरीकोट गांव को जोड़ने वाली सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीण परेशान हैं। उन्होंने लोनिवि के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर सड़क पर डामरीकरण की मांग की है।
मंडी समिति की ओर से वर्ष 2002 में बनाई गई दो किमी सड़क वर्तमान में पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। वर्तमान में इस सड़क का अनुरक्षण कार्य लोक निर्माण विभाग कर रहा है। सड़क की बदहाली के संबंध में बुधवार को ग्रामीणों की ओर से लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें पंचायत घर बाजरीकोट तक दीवार और डामरीकरण की मांग की गई है। उन्होंने इस सड़क के अनुरक्षण का कार्य जिला योजना में शामिल करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व प्रधान भैरव सिंह भंडारी, धीरज कुमार, राहुल भंडारी, हिमांशु भट्ट, अर्जुन सिंह, पुष्कर सिंह आदि शामिल हैं।