फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to save the occupied people from being destroyed

Champawat News: काबिज लोगों को उजड़ने से बचाने की मांग

Wed, 13 Nov 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 13 Nov 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
Demand to save the occupied people from being destroyed
टनकपुर में सीएम कैंप कार्यालय में ज्ञापन सौंपते नवयुवक रामलीला कमेटी के पदा​धिकारी, सदस्य। संवा
टनकपुर (चंपावत)। नवयुवक रामलीला कमेटी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर करीब 50-60 वर्ष से मुख्य सड़क के किनारे काबिज लोगों को उजड़ने से बचाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

बुधवार को नवयुवक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव मयंक पंत के साथ अनेक लोगों ने सीएम कैंप कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने कहा कि रेलवे की ओर से रेलवे का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है, उसका वह लोग स्वागत करते हैंं, लेकिन विकास के साथ विनाश न हो यह भी सरकार का दायित्व है। कहा कि रेलवे की ओर से काबिज 132 दुकान आवासों को तोड़ने की बात कही जा रही है। काबिज लोग शास्त्री चौक से मुख्य सड़क के किनारे रहते हैं। उनका आवास, दुकान तोड़ने पर वह बेघर हो जाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मामले को संज्ञान में लेकर काबिज परिवारों के साथ न्याय करवाने की अपील की है। ज्ञापन देने वालों में संस्थापक विशाल कुमार अग्रवाल, नीरज सिंह, गौरव गुप्ता, नितिन गुप्ता, रविंद्र प्रसाद, दीपक प्रसाद, संगीता शर्मा, विरेंद्र शर्मा आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed