फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to provide lockdown allowance and security kit

लॉकडाउन भत्ता और सुरक्षा किट देने की मांग उठाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Demand to provide lockdown allowance and security kit
लोहाघाट (चंपावत)। कोरोना संक्रमण से बचाव, जागरूकता और क्वारंटीन में ड्यूटी दे रही आशा कार्यकर्ताओं ने सरकार से लॉकडाउन भत्ता और सुरक्षा किट देने की मांग उठाई है। इसके लिए उन्होंने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष सरस्वती पुनेठा ने एसडीएम के माध्यम से भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना और लॉकडाउन के तहत आशाओं ने सबसे आगे रहकर कोरोना वारियर्स की ड्यूटी निभाई है। वह सभी गांव के क्वारंटीन सेंटर में ड्यूटी दे रही हैं, लेकिन प्रशासन ने उनको सुरक्षा किट के नाम पर मास्क के अलावा सैनिटाइज तक नहीं दिए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने आशाओं को 10 हजार रुपया लॉकडाउन भत्ता, 50 लाख रुपये का बीमा, सुरक्षा किट और 21 हजार रुपये का मानदेय देने की मांग उठाई। रीता सिंह, ज्योति उपाध्यक्ष, रुकमणी जोशी, हेमा जोशी, सुनीता देवी, निर्मला देवी, रोशनी देवी, जिला सचिव पदमा प्रथौली, हेमा जोशी, चंपा राय, रीना सिंह, ममता देवी, माला देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed