{"_id":"66ad24fdf97483060b074e28","slug":"demand-to-open-portal-for-admission-in-graduate-classes-tanakpur-news-c-229-1-alm1003-110980-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पोर्टल खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पोर्टल खोलने की मांग
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बनबसा राजकीय महाविद्यालय के छात्रों ने स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए समर्थ पोर्टल खोलने की मांग की है। उन्होंने उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजकर समाधान की मांग की है।
शुक्रवार को छात्र नेता राहुल सिंह भंडारी के नेतृत्व में छात्रों ने प्राचार्या डाॅ. आभा शर्मा के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में अभी तक सभी छात्र-छात्राओं का बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश नहीं हो पाया है। स्थानीय महाविद्यालय में अभी भी सीटें खाली हैं। किन्हीं कारणों से छात्र-छात्राएं समर्थ पोर्टल पर अपना प्रवेश पंजीकरण नहीं करा पाए। उन्होंने प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए उच्च शिक्षा निदेशक से प्रवेश पोर्टल खोलने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में छात्र नेता राहुल सिंह भंडारी, निशा भट्ट, अमीषा चंद, रितु वाल्मीकि, आयुष रत्नाकर, कोमल, सोनू भट्ट, पूजा देवी, गुंजन आदि मौजूद रहे। संवाद