फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to declare Champawat district as drought-prone

चंपावत जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare Champawat district as drought-prone
चंपावत में डीएम को ज्ञापन सौंपते विभिन्न स्थानों से आए काश्तकार। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। पिछले पांच महीने से बारिश न होने के कारण रबी की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी है। जिले में पूर्ण रूप से सूखे के हालात बन चुके हैं। इस संबंध में सोमवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने डीएम विनीत तोमर को ज्ञापन देकर जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने और प्रभावित किसानों को आर्थिक पैकेज देने की मांग उठाई।
विज्ञापन

काश्तकारों का कहना था कि गेहूं और आलू की फसल पूरी तरह चौपट हो चुकी है। आलू की फसल भी भयंकर सूखे की चपेट में आ चुकी है। पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण अत्यंत जटिल परिस्थितियों में खेती कर रहे किसानों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। सेब, नाशपाती, आड़ू, खुबानी, पोलम आदि फलों पर भी सूखे की मार पड़ने की संभावना लग रही है। ऐसी परिस्थिति में फसली ऋण चुकाने की बड़ी समस्या काश्तकारों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई है।
विज्ञापन

उन्होंने चंपावत जिले को सूखाग्रस्त घोषित कर किसानों को बड़ा आर्थिक पैकेज देने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में पंकज जोशी, मनोज सिंह, बची सिंह बोहरा, रतन सिंह, अर्जुन लोहिया, दीवान सिंह, राजेंद्र प्रसाद, मोहन सिंह, सोबन सिंह, दीपक सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed