फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Demand to declare Banbasa as a flood affected area

Champawat News: बनबसा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Demand to declare Banbasa as a flood affected area
बनबसा (चंपावत)। पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति उपाध्यक्ष और तीन बार बीडीसी सदस्य रहे जसवंत सिंह बसेड़ा ने शासन प्रशासन से बनबसा में बरसात के चरम तक पहुंचने से पूर्व क्षेत्र को बाढ़ नियंत्रण और जलभराव से निजात दिलाने की मांग की है। उन्होंने बनबसा को बाढ़ग्रस्त क्षेत्र घोषित करने को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेज है। ज्ञापन में कहा कि बनबसा में बरसात में जगह-जगह जलभराव हो जाता है। संपर्क मार्गों पर कीचड़ होने से स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ती हैं। इसके अलावा किसानों को कृषि उपकरण और उत्पादन आवागमन में दिक्कतें पेश आती हैं। बताया कि बनबसा के पास बरसाती हुड्डी नदी के ऊफान में आने से नदी का पानी ओवरफ्लो होकर आनंदपुर के रास्ते बनबसा में बाढ़ का रूप ले लेता है। उन्होंने हुड्डीनदी में चुगान कराए जाने की भी मांग की है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed