{"_id":"66ae6aa94b53520c060a5bbb","slug":"demand-raised-to-fix-alternative-system-champawat-news-c-229-1-cpt1001-111044-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: वैकल्पिक व्यवस्था ठीक करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: वैकल्पिक व्यवस्था ठीक करने की उठाई मांग
Sat, 03 Aug 2024 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पिछले माह भारी बारिश के बाद धौन-बड़ोली सड़क मार्ग पर मलबा आने से बाधित हो गया था। इसके अलावा पैदल पुल भी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो गया था। डिमोला नदी पर स्थित पैदल पुल को पार करना लोगों के लिए आसान नहीं हो रहा था। ऐसे में लोगों ने लकड़ी की बल्लियां लगाकर पैदल पुल को आवाजाही लायक बनाया। लोगों ने प्रशासन से पैदल पुल जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर फिर से बारिश हुई और सड़क मार्ग बंद हो गया तो उनके लिए आवाजाही करना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में पैदल पुल को ठीक करना बहुत जरूरी है। सड़क मार्ग बंद होने पर करीब पांच हजार से अधिक की आबादी को यह पुल बड़ी राहत देता है।
स्थानीय दीपक ने बताया कि पैदल पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गनीमत है कि सड़क मार्ग खुला है। स्थानीय प्रेम थ्वाल ने कहा कि सड़क मार्ग बंद होने पर पैदल पुल जरूरत के वक्त गांव के लोगों के लिए लाइफ लाइन का काम करता है।