{"_id":"667c6905bfe0da4f4303efe6","slug":"demand-for-transfer-of-acmo-from-in-charge-secretary-champawat-news-c-229-1-cpt1001-109603-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: प्रभारी सचिव से की एसीएमओ के स्थानांतरण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: प्रभारी सचिव से की एसीएमओ के स्थानांतरण की मांग
Thu, 27 Jun 2024 12:46 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 27 Jun 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
चंपावत में प्रभारी सचिव को ज्ञापन सौंपते जिला विकास संघर्ष समिति के पदाधिकारी। संवाद
चंपावत। एसीएमओ डॉ. कुलदीप यादव पर महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों (सीएचओ) को परेशान करने और उनका मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगा है। स्वास्थ्य अधिकारियों के बाद अब क्षेत्रवासी भी एसीएमओ के विरोध में आ गए हैं। विधायक प्रतिनिधि समेत कई अन्य संगठनों के लोगों ने एसीएमओ के स्थानांतरण की मांग की है।
चंपावत आए प्रभारी सचिव चंद्रेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर लोगों ने एसीएमओ के स्थानांतरण की मांग उठाई है। कहा कि एसीएमओ से कई महिला कर्मियों को प्रताड़ित कर वेतन रोकने, नौकरी से निकालने की धमकी दी जाती है। कहा कि इससे सीएम की विधानसभा में उनकी छवि भी खराब हो रही है। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल अध्यक्ष विकास साह, महामंत्री हरीश सक्टा, पूर्व पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव पांडेय, मयूख चौधरी, सुनील पुनेठा आदि शामिल रहे। संवाद
चंपावत में मेडिकल कॉलेज खोलने की उठी मांग
प्रभारी सचिव से की समस्याओं के समाधान की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चंपावत। जिला मुख्यालय के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में विकास और संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बुधवार को जिले की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन
विकास और संघर्ष समिति के अध्यक्ष बसंत सिंह तड़ागी के नेतृत्व में जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने, जिला अस्पताल, बेस चिकित्सालय को वित्तीय स्वीकृति देने आदि की मांग की है। इस दौरान रमेश पुनेठा, विनोद चौधरी, हरीश चौधरी, दिनेश पांडे, कमल तिवारी, ललित गोस्वामी, मोहन चंद्र बिष्ट, रजत सिंह मौजूद रहे। वहीं सचिव यादव ने कैंप कार्यालय परिसर में पौधरोपण किया।
क्वैरालाघाटी की भी समस्याएं सचिव को बताईं
चंपावत। समाजसेवी प्रकाश चंद्र ने क्वैरालाघाटी की समस्याओं के समाधान की मांग के लिए प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव को ज्ञापन सौंपा। कहा कि यह चंद राजाओं के सेनापति रहे संग्राम सिंह कार्की की कर्मभूमि रही है। यहां कार्कीकोट, कार्की का घोड़कोट और कार्की का नौला है, इन्हें संरक्षित करने की जरूरत है। क्वैराला नदी पर प्राकृतिक रूप से निर्मित ताल हैं। कोल्यारा ताल में पर्यटक स्नान करने आ रहे हैं, लेकिन यहां उनके लिए कोई सुविधा नहीं है। उन्होंने क्षेत्र के पर्यटन विकास और ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण की मांग की है। संवाद
जिला प्रभारी सचिव ने शारदा घाट में देखीं व्यवस्थाएं
टनकपुर (चंपावत)। जिला प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव को आयुक्त और सचिव राजस्व परिषद, जिला प्रभारी सचिव चंद्रेश यादव ने बुधवार को शारदा घाट क्षेत्र का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के एसडीओ आरके यादव ने बताया कि शारदा घाट 95 मीटर लंबा है, जिसे अब रीवर डेवलपमेंट योजना में करीब 37 करोड़ की लागत से 238 मीटर लंबा बनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने शारदा नदी में बूम से लेकर शारदा घाट तक बाढ़ से बचाव के कार्य, टनकपुर और बनबसा के करीब 131 करोड़ रुपये के ड्रेनेज प्लान की भी जानकारी दी। प्रभारी सचिव ने कहा कि रीवर फ्रंट योजना में बैराज मार्ग का डेवलपमेंट भी किया जा सकता है। इस दौरान तहसीलदार जगदीश गिरि आदि मौजूद रहे। संवाद